मशहूर शायर राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना की वजह से हुए थे भर्ती

[ad_1]

मशहूर शायर राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। कोविड पॉजिटिव होने के बाद वह अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सुबह में सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 70 साल की उम्र में राहत इंदौरी का निधन हुआ है। उनका इलाज इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में चल रहा था।

Edited By Muneshwar Kumar | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Rahat Indori Death News: मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना से थे संक्रमितRahat Indori Death News: मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
हाइलाइट्स

  • मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना से निधन, अरबिंदो अस्पताल में थे भर्ती
  • अस्पताल में भर्ती होने के बाद राहत इंदौरी को 2 बार आया दिल का दौरा
  • अरबिदों के डॉक्टर्स ने कहा, उन्हें और भी थी कई परेशानियां
  • राहत इंदौरी के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त किया

इंदौर

मशहूर शायर राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राहत इंदौरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हुए थे। अगले ही दिन उनका निधन हो गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रदेश के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

दरअसल, राहत इंदौरी पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को कोई फोन नहीं करेगा। राहत इंदौरी को पहले से भी कई तरह की बीमारी थी। उन्होंने शुगर और हार्ट की भी दिक्कत थी।

वहीं, अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी।

आज ही दी थी जानकारी

डॉ राहत इंदौरी रविवार को ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोविड रिपोर्ट आने के बाद वह अरबिंदो अस्पताल में शिफ्ट हुए थे। सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया

राहत इंदौरी के निधन से पूरे एमपी में शोक की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

कमलनाथ ने भी शोक व्यक्त किया

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ख्यात शायर , प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूं। आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला , हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूं अचानक , असमय छोड़ जाएंगे , यह विश्वास नहीं हो रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

NBT
Web Title famous poet rahat indauri dies from corona(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें

[ad_2]

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *