कोलकाता मेट्रो ने आपदा को ‘अवसर’ में बदला, तैयार की देश की सबसे गहरी एयर शाफ्ट

[ad_1]

कोलकाता मेट्रो ने इस दौरान देश की सबसे गहरी मेट्रो वेंटिलेशन शाफ्ट का काम पूरा कर लिया है। सोमवार को शाफ्ट के बेस स्लैब को 43.5 मीटर गहराई में रखा जाएगा। 43.5 मीटर गहरे वेंटिलेशन शाफ्ट को तैयार करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस शाफ्ट का उपयोग न केवल वेंटिलेशन बल्कि इमरजेंसी में यात्रियों को निकालने के लिए भी किया जा सकेगा।

Edited By Shivam Bhatt | टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated:

NBT

अजंता चक्रवर्ती, कोलकाता

कोरोना वायरस के चलते देशभर में मेट्रो संचालन पर पिछले साढ़े चार महीने से रोक लगी है। कोलकाता मेट्रो ने इस दौरान देश की सबसे गहरी मेट्रो वेंटिलेशन शाफ्ट का काम पूरा कर लिया है। 43.5 मीटर गहरी इस शाफ्ट का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस शाफ्ट का उपयोग एयर वेंटिलेशन के साथ इमरजेंसी में यात्रियों को निकालने के लिए भी किया जा सकेगा।

मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में बनकर तैयार हुआ यह प्रॉजेक्ट बेहद जटिल था। हुगली नदी से जुड़े दो ऐक्विफर और जटिल भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इस शाफ्ट का निर्माण कार्य बेहद जटिल माना जा रहा था।

सोमवार को शाफ्ट के बेस स्लैब को 43.5 मीटर गहराई में रखा जाएगा। कोलकाता मेट्रो और एफकॉन्स पहले ही देश को अंडरवॉटर ट्विन रेल ट्रांसपोर्ट टनल और देश के सबसे गहराई में स्थित हावड़ा स्टेशन की सौगात दे चुके हैं। 43.5 मीटर गहरे वेंटिलेशन शाफ्ट को तैयार करना एक और बड़ी उपलब्धि है।

NBT

कुछ ऐसी है वेंटिलेशन शाफ्ट



‘हमारी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि’

एफकॉन्स के प्रॉजेक्ट मैनेजर सत्य नारायण कुमार ने कहा, ‘हुगली नदी के किनारे 43.5 मीटर गहरी वेंटिलेशन शाफ्ट तैयार करना हमारी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।’ उन्होंने बताया, ‘नदी से नजदीकी के कारण प्रॉजेक्ट में कई चुनौतियां सामने आईं। प्रॉजेक्ट से पहले हमने एक विस्तृत सॉइल मैपिंग स्टडी (मिट्टी का परीक्षण) की। टनल की दीवार बनाते वक्त हमने काफी एहतियात बरती। प्रॉजेक्ट का सकुशल पूरा होना एक बड़ी उपलब्धि है।’



43.5 मीटर गहरी शाफ्ट का यह होगा काम


10.3 मीटर चौड़े व्यास वाली इस शाफ्ट को दोनों मेट्रो टनल के बीच तैयार किया गया है। शाफ्ट की गहराई को मेट्रो टनलों की गहराई से मैच कराना था, जो नदी की सतह से 40 मीटर गहराई में स्थित हैं। इस शाफ्ट का उपयोग न केवल वेंटिलेशन बल्कि इमरजेंसी में यात्रियों को निकालने के लिए भी किया जा सकेगा।

Web Title kolkata metro completes india’s deepest air shaft project(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें

[ad_2]

Source link

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *